मंईयां सम्मान योजना 20वीं किस्त के ₹2500 अगले 24 घंटे में 12 जिलों में मिलेंगे, यहाँ जाने पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana 20th Installment Out: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फरवरी महीने की 19वीं किस्त की राशि मार्च में मिलने के बाद अब लाभार्थी महिलाओं को मार्च महीने की 20वीं किस्त का इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक अप्रैल महीने में 20वीं किस्त की राशि जारी की जा रही है। सरकार द्वारा यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।

खास बात यह है कि इस बार भुगतान प्रक्रिया काफी तेज रखी गई है, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को समय पर लाभ मिल सके। बताया जा रहा है कि कल से ही खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे और 25 अप्रैल तक सभी पात्र महिलाओं को उनका पैसा मिल जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे अपने दैनिक खर्च आसानी से पूरा कर सकें।

Maiya Samman Yojana 20th Installment Out

मंईयां सम्मान योजना की 20वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य सरकार ने 12 जिलों की महिलाओं के खातों में अगले 24 घंटे के भीतर ₹2500 ट्रांसफर करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार लगभग 51 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने वाला है। जिन जिलों में सबसे पहले भुगतान किया जाएगा उनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं।

इन जिलों की महिलाओं के दस्तावेज और बैंक खाते पहले से ही सत्यापित किए जा चुके हैं, इसलिए इन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता मिले और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Maiya Samman Yojana 20th Installment Out Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 20th Installment Out
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
किस्त20वीं किस्त
राशि₹2500 / ₹5000
लाभार्थीलगभग 51 लाख महिलाएं
भुगतान तिथि19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026
राज्यझारखंड
भुगतान माध्यमDBT (Direct Benefit Transfer)
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

20वीं किस्त में इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे

इस बार सरकार ने उन महिलाओं के लिए खास व्यवस्था की है, जिन्हें पिछली यानी 19वीं किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई थी। ऐसी महिलाओं को 20वीं किस्त के साथ ही दो किस्तों का पैसा एक साथ दिया जाएगा। यानी उन्हें कुल ₹5000 की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

इससे उन लाभार्थियों को राहत मिलेगी जिनका भुगतान किसी तकनीकी कारण से अटक गया था। वहीं जिन महिलाओं को सभी किस्तें समय पर मिलती रही हैं, उन्हें सामान्य रूप से ₹2500 की राशि ही मिलेगी। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।

मंईयां सम्मान योजना 20वीं किस्त के लिए पात्रता

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम योजना की लाभार्थी सूची में दर्ज होना जरूरी है ताकि उसे हर महीने मिलने वाली सहायता का लाभ मिल सके।
  • आवेदिका की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी वह इस योजना के तहत पात्र मानी जाएगी और उसे किस्त की राशि मिलेगी।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना का लाभ जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचे।
  • परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए, तभी आवेदन मान्य होगा।
  • महिला या उसके परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए (ट्रैक्टर को छोड़कर), यह भी पात्रता की एक महत्वपूर्ण शर्त है।
  • महिला के नाम पर बैंक खाता होना जरूरी है, जिसमें DBT सक्रिय होना चाहिए ताकि राशि सीधे खाते में ट्रांसफर हो सके।
  • बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI से मैप होना चाहिए, जिससे भुगतान में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

Maiya Samman Yojana 20th Installment Status Check

मंईयां सम्मान योजना की 20वीं किस्त का स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलना है और होमपेज पर जाना है। इसके बाद आपको “Login” विकल्प पर क्लिक करना है और वहां अपना आवेदन संख्या या आधार नंबर दर्ज करना है और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है। लॉगिन होने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा, जहां “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाला विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।

अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और OTP प्राप्त करना है, फिर आए हुए OTP को डालकर वेरिफिकेशन पूरा करना है। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी, आपके सामने आपकी किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसमें भुगतान हुआ है या नहीं इसकी स्थिति साफ दिखाई देगी। अगर पैसा भेजा जा चुका है तो उसकी तारीख और राशि भी दिखेगी, इस तरह आप आसानी से अपनी 20वीं किस्त का स्टेटस चेक करना है।

Note :- फरवरी की 19वीं किस्त का भुगतान मार्च में मिलने के बाद अब 20वीं किस्त अप्रैल में जारी की जा रही है। सरकार के अनुसार, इस बार भुगतान प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। जिन महिलाओं को पिछली किस्त नहीं मिली थी, उन्हें इस बार ₹5000 का लाभ मिलेगा, जबकि बाकी महिलाओं को ₹2500 दिए जाएंगे। अगर किसी महिला के खाते में पैसा नहीं आता है तो वह अपने बैंक, CSC सेंटर या ऑनलाइन माध्यम से स्टेटस चेक कर सकती है। SMS के जरिए भी भुगतान की सूचना मिल जाएगी, इसलिए मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक रखना जरूरी है।

Leave a Comment

Floating Buttons